पुलिस ने अवैध हुक्का बार में मारा छापा
काशीपुर, जून 13 -- काशीपुर, संवाददाता। शहर में अवैध रूप से संचालित एक हुक्का बार पर पुलिस ने छापेमारी कर संचालक समेत 21 युवकों को गिरफ्तार किया। सभी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए पुलिस एक्ट के तहत चालान किया गया। साथ ही मौके से हुक्के और अन्य संबंधित सामान भी कब्जे में लिया गया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम कोतवाल हरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बाजपुर रोड स्थित एक हुक्का बार पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान वहां बड़ी संख्या में युवक हुक्का पीते और हुड़दंग करते मिले। पुलिस ने मौके से 21 युवकों को हिरासत में लिया। जांच के दौरान संचालक आसिफ पुत्र शेर खान हुक्का बार संचालन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने संचालक के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170 के तहत कार्रवाई की, जबकि सार्वजनिक स्थान पर धूम्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.