पुलिस ने अवैध हथियारों एवं कारतूस के साथ दो को किया गिरफ्तार
बांका, सितम्बर 21 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। थाना पुलिस द्वारा अवैध हथियार बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान में लगातार सफलता मिल रही है। शनिवार को भी पुलिस ने अवैध हथियारों एवं जिंदा कारतूस के साथ दो आरोपी को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तारी की जानकारी एसडीपीओ अमर विश्वास ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि अमरपुर पुलिस ने अपराध नियंत्रण एवं अवैध हथियार के धर-पकड़ के लिए चलाए गए अभियान में दो शातिर अभियुक्तों डुमरामा वार्ड नंबर 2 के शुभम भट्टाचार्य उर्फ शुभम कुमार झा तथा वार्ड नंबर एक के मो तेहारत को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि शनिवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि डुमरामा में दो व्यक्ति किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की नीयत से हथियारों के साथ इकट्ठा हुए हैं।
पुलिस की कार्रवाई सूचना के सत्यापन के बाद थानाध्यक्ष राकेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.