पलामू, मार्च 23 -- पाटन, प्रतिनिधि। पाटन के किशुनपुर ओपी क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार को अवैध महुआ शराब के खिलाफ छापामारी अभियान चलाकर बड़ी मात्रा में महुआ शराब को नष्ट किया है। ओपी प्रभारी एसआइ रंजीत सिंह ने कररखुर्द और किशुनपुर गांव में अवैध महुआ शराब के विरुद्ध छापामारी में 120 किलो से अधिक जावा महुआ तथा 40 लीटर से अधिक महुआ शराब को नष्ट किया है। ओपी प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया है की शराब कारोबारी एवं शराब चुलाई करने वाले पुलिस की छापेमारी की भनक मिलते ही फरार हो गए। मौके पर शराब भट्टी समेत शराब बनाने का बर्तन ,सामग्री को भी विनिष्ट किया गया है। इसके पूर्व भी कई गांवों में महुआ शराब एवं जावा महुआ बड़ी मात्रा में जब्त कर मौके पर ही नष्ट किया गया है। शराब कारोबारियों को चेतावनी दिया गया है की दूसरी बार महुआ शराब पकड़ाने पर प्राथमिकी दर्ज कर ...