सहारनपुर, दिसम्बर 26 -- पुलिस ने यमुना नदी से अवैध खनन कर लाई जा रही दो ट्रैक्टर-ट्रालियों को पकड़कर सीज किया है। शुक्रवार को कोतवाल धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि गांव रानीपुर के जंगल में यमुना नदी से अवैध खनन की सूचना पर पुलिस ने गांव बाधी के पास से दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़ा गया है। पुलिस को आता देख दोनों ट्रैक्टर चालक अपने वाहन छोड़कर भाग गए। इसके बाद पुलिस ने दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को कोतवाली लाकर सीज कर दिया और रिपोर्ट खनन अधिकारी को भेज दी गई है। पुलिस की कार्रवाई से अवैध रेत खनन करने वालों में खलबली मची है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...