सीवान, जनवरी 5 -- बड़हरिया। थाना अध्यक्ष छोटन कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने अलग अलग गांवो में छापेमारी कर दो शराब कारोबारी और एक फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने थाना क्षेत्र के गिरधरपुर में शराब कारोबारी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार शराब कारोबारी राजकुमार राम के पुत्र राजेश राम बताया जाता है। वही नवकी गंज से 31 लीटर देशी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शराब कारोबारी नवाकीगंज के बुद्धू राम के पुत्र राज कुमार राम बताया जाता है। वही पुराने मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जो नरहर पुर के हिरा साह के पुत्र धर्मनाथ साह बताया जाता है। पुलिस ने एक टीम को गठित कर यह करवाई की है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि शराब कारोबारी और शराब पीने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्त...