फिरोजाबाद, जून 21 -- एसएसपी के निर्देश पर जिले के सभी थाना प्रभारियों द्वारा शनिवार रात चलाए गए अभियान में 54 वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। जिनमें 48 एनबीडल्यू और छह अन्य वांछित अभियुक्त शामिल हैं। पुलिस ने सभी को जिला कारागार भेज दिया है। एसएसपी आदित्य लांग्हे के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार रात 12 बजे जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अभियान शुरू हुआ जो रविवार सुबह पांच बजे तक चला। जिसमें 54 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...