बदायूं, जून 15 -- जिले में पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 75 एनबीडब्ल्यू वारंटियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान लंबे समय से न्यायालय में हाजिर न होने वाले वारंटियों को दबोचकर उनके खिलाफ अग्रिम कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई। अभियान से फरार आरोपियों में हड़कंप मचा रहा। एसएसपी अंकिता शर्मा के निर्देश पर जिलेभर में एनबीडब्ल्यू वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में दबिश देकर 75 वारंटियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में सदर कोतवाली पुलिस ने एक, सिविल लाइंस ने तीन, बिनावर ने दो, कुंवरगांव ने चार, उझानी कोतवाली ने पांच, कादरचौक ने 11, उसहैत ने सात, मूसाझाग ने दो, दातागंज ने छह और अलापुर पुलिस ने तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया। यह भी पढ़ें- पुलि...