काशीपुर, फरवरी 16 -- काशीपुर। पुलिस ने सोमवार को बांसफोड़ान और प्रतापपुर क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने 61 लोगों का सत्यापन किया। पांच लोगों के 81 पुलिस एक्ट में नकद चालान किए। किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले मकान मालिकों के खिलाफ 83 पुलिस एक्ट में 10-10 हजार रुपये के सात चालान किए। सोमवार को एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों, घरेलू सहायकों, निर्माण श्रमिकों आदि का सत्यापन अभियान चलाया। पुलिस ने मकान मालिकों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों के स्वामियों, ठेकेदारों एवं आम नागरिकों से अपील कर कहा कि वे अपने यहां कार्यरत या निवास कर रहे बाहरी व्यक्तियों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से कराएं। सत्यापन न कराने की स्थिति में संबंधित के...