सोनभद्र, मई 28 -- सोनभद्र, संवाददाता। सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से जनपद पुलिस की तरफ से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार की रात लोढ़ी टोल प्लाजा पर क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. चारू द्विवेदी के नेतृत्व में और जिले के अन्य क्षेत्रों में जनपदीय पुलिस टीम की तरफ से विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 545 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान में ड्रिंक एंड ड्राइव, फॉल्टी नंबर प्लेट, ओवर स्पीडिंग, बिना सीट बेल्ट, मोबाइल फोन का प्रयोग, रॉन्ग साइड ड्राइविंग, तीन सवारी, नो पार्किंग, एचएसआरपी और प्रदूषण प्रमाण पत्र समेत विभिन्न नियमों की जांच की गई। यह भी पढ़ें- अमांपुर में सड़क किनारे से हटवाए अतिक्रमण, वाहनों की चेकिंग अभि...