चंदौली, अगस्त 20 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। जिला पुलिस की ओर से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में संवेदनशील जगह चिह्नित कर शराब की दुकानों के आस पास शराब का सेवन कर उपद्रव करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान बीते मंगलवार की देर रात तक चेकिंग अभियान में 51 शराबियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। साथ ही इसका सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में भी बताया गया। ताकि नशे के हाल में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाया जा सके। एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर खुले में शराब पीने, रंगबाजी, जुआ खेलने, स्टंट दिखाने, छेड़खानी करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है। अभियान में शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की गई। चेताया है कि एक बार से अधिक पकड़े जाने पर ऐसे लोगों के वाहनों का लाइसेंस भी निरस्त किया जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.