बगहा, मार्च 12 -- बेतिया, हिंदुस्तान संवाददाता। विभिन्न थाने की पुलिस ने मंगलवार को अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर 23 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इंस्पेक्टर विश्व मोहन चौधरी ने इसकी जानकारी दी है । उन्होंने बताया कि विभिन्न थाने की पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई में पांच वारंटी समेत 23 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें से आठ की गिरफ्तारी उत्पाद अधिनियम के तहत की गई है। गैर जमानतीय 37 वारंट का निष्पादन किया गया है। पुलिस ने इन सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वही पिछले 24 घंटा में पुलिस की कार्रवाई में 136 लीटर 300 मिलीलीटर शराब व एक बाइक जब्त किया गया है। वाहन जांच दो लाख रुपये जुर्माना वसूले हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...