मुंगेर, अप्रैल 7 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। ​मुंगेर पुलिस ने जिले में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए विशेष अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों के भीतर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 11 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की इस सक्रियता से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।​सात भेजे गए जेल, दो वारंटी गिरफ्तारःपुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने बताया कि ​गिरफ्तार किए गए 11 अभियुक्तों में से पुलिस ने आवश्यक पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद 07 अपराधियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इसके अतिरिक्त, लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटियों को भी पुलिस ने दबोचने में सफलता पाई है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के खिलाफ यह ज...