बरेली, मार्च 13 -- फतेहगंज पश्चिमी। किशोरी परिवार के दो नाबालिक बच्चों के साथ बीत दिनों बाजार गई थी लेकिन वह गुम हो गई। दोनों बच्चे रोते हुए घर लौट आए। दोनों ने परिजनों को बताया कि बाजार से लौटते समय दो युवक आए। एक ने नशा सुंघाया और दूसरे ने मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। दोनों किशोरी को ले गए। किशोरी की मां तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही देवेंद्र और सोनू शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया जिसके अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है वह बालिग है और खुद ही गांव के लड़के साथ गई थी। उसको मेडिकल के लिए भेजा गया है। कोर्ट में उसने युवक के पक्ष में बयान दिया है जिसके साथ वह गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...