रांची, सितम्बर 27 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। जमशेदपुर में हुई गोलीबारी की घटना को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा है कि जमशेदपुर के बिंदल मॉल स्थित उडुपी रेस्टोरेंट में बीते शनिवार को दिनदहाड़े हुई ताबड़तोड़ गोलीबारी और उसमें चार लोगों के घायल होने की घटना ने राज्य की कानून-व्यवस्था की पोल खोल दी है। बाबूलाल ने रविवार को प्रेस बयान जारी कर कहा है कि रिटायर्ड अधिकारियों को डीजीपी बनाने का जो गैर कानूनी सिलसिला शुरू हुआ, उसने राज्य पुलिस की निष्पक्षता, गरिमा और जवाबदेही को गंभीर चोट पहुंचाई है। अनुराग गुप्ता और अब तदाशा मिश्रा जैसे रिटायर्ड अधिकारियों को डीजीपी बनाना गंभीर सवाल खड़ा करता है। भाजपा नेता ने कहा कि पुलिस नेतृत्व का आधार मेरिट नहीं होगा तो सड़क पर कानून क...