पुलिस नें दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
रामपुर, जुलाई 16 -- अजीमनगर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने घर पर अकेली विवाहिता के साथ दुस्साहस किया था। पकड़े गए आरोपी को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।मामला थाना क्षेत्र के गांव से जुड़ा हुआ है। गांव निवासी एक विवाहिता का आरोप था वह अपने घर पर अकेली थी। जबकि उसका पति काम के सिलसिले में बाहर गया हुआ था। आरोप था पड़ोस का ही एक युवक उसके ऊपर गंदी नजर रखता था। रविवार की देर रात विवाहिता अपने घर में अकेला सो रही थी।आरोपी अपने दोस्त के साथ आया और विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। बुधवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी जीशान पुत्र बदलू निवासी ग्राम बगरव्वा थाना अजीमनगर को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर सिंह ने बताया पकड़े ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.