लखीमपुरखीरी, अप्रैल 22 -- अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस नें चोरी के माल सहित एक चोर को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। थानाध्यक्ष पलिया पंकज त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार को थाना पलिया पुलिस ने राजेश सिंह पुत्र अजय सिंह निवासी मोहल्ला कृष्णानगर (थारुपुरवा) थाना पलिया को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया है। जिसके पास से एक गैस सिलेंडर व एक टैबुलर बैट्रा बरामद हुआ है। चोर को गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक रामजीत यादव, महिला उप निरीक्षक निशा शुक्ला, हेड कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार, हेड कांस्टेबल जय प्रकाश यादव, कांस्टेबल कृष्ण मुरारी, कांस्टेबल सुनील रावत व कांस्टेबल धर्मेन्द्र कुमार मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- तीन मोबाइल चोर गिरफ्तार,7 मोबाइल बरामद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...