जहानाबाद, मार्च 29 -- मेहंदिया। निज संवाददाता। पुलिस निरीक्षक दिनेश कुमार द्वारा परासी थाना का निरीक्षण रविवार को किया गया। इस दरमयान उनके द्वारा पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। निरीक्षण के क्रम में पुलिस निरीक्षक द्वारा थाने में अभिलेखों का रखरखाव, फरार वारंटी की स्थिति, अवैध रूप से शराब एवं बालू का कारोबार, सहित अन्य चीजों का जायजा लिया गया। उन्होंने थानाध्यक्ष मोहम्मद सिराज को निर्देश देते हुए कहा कि थाना में अभिलेखों का रखरखाव, कांडों का निष्पादन, फरार लोगों की गिरफ्तारी सहित अवैध रूप से बालू एवं शराब के कारोबारों पर पूर्णत प्रतिबंध लगाया जाए। थाना में आने वाले हर एक व्यक्ति के साथ पुलिस का मधुर व्यवहार होना चाहिए एवं उन्हें यह भरोसा होना चाहिए कि निर्दोष को उचित न्याय जरूर मिलेगा। पुलिस निरीक्षक ने थानाध्यक्ष को निर्द...