मथुरा, मार्च 13 -- थाना सदर बाजार के अंतर्गत मेवाती मोहल्ला औरंगाबाद में पति-पत्नी के विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया। मेडिकल कराने अस्पताल भेजा, जहां तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। बाद में उसकी तबीयत में सुधार होने पर युवक को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से जमानत मिलने पर छोड़ दिया गया। मेवाती मोहल्ला, औरंगाबाद निवासी महिला ने 10 मार्च को कॉल कर पति द्वारा लडाई झगड़ा करने की शिकायत की थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पति यमन को हिरासत में ले लिया और थाने ले गयी। 11 मार्च को उसका शांति भंग में चालान कर मेडिकल कराने जिला चिकित्सालय ले गये। वहां अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गयी। इसे देख पुलिस कर्मियों में खलबली मच गयी। उसे तत्काल स्ट्रेचर मंगाकर इमरजेंसी में ले जाकर मेडिक...