बिहारशरीफ, जनवरी 27 -- बिन्द थाना क्षेत्र के छाछू बिगहा खंधा से चुरायी मशीन बदमाशों के पास से स्कॉर्पियो गाड़ी भी हुई जब्त बिन्द, निज संवाददाता। स्थानीय पुलिस ने बालू के धंधेबाजों से जब्त पोकलेन मशीन को सुरक्षा के लिहजा से जिराईन नदी के किनारे छाछू बिगहा खंधा में डाकबाबा के पास रखवाया था। बदमाशों ने मशीन को चुरा लिया और वहां से निकल भागे। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर पोकलेन मशीन का जब्त किया। पांच बदमाशों को स्कार्पियो गाड़ी के साथ पकड़ लिया। गिरफ्तार बदमाशों ने झारखंड के हजारीबाग जिला के चौपारण थाना क्षेत्र स्थित डेबो गांव का विजय यादव, नारायण साव, सेलहारा कला गांव का महेश यादव, ईश्वर चौधरी व अस्थावां थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर गांव का विवेक कुमार शामिल है। थानाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने बताया कि पोकलेन मशीन को जब्त कर रखा गया था। ...