अररिया, मई 29 -- अररिया, निज संवाददाता अररिया-बथनाहा एबीसी नहर मार्ग पर गोढ़ी चौक से आगे पुलिस ने पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम को देखकर तस्कर एक लग्जरी टोयटा फाच्र्यूनर कार छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने कार से भारी मात्रा में बीयर जब्त की है। दरअसल रात्रि गश्ती के दौरान अररिया आरएस थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक काले रंग की टोयोटा फॉच्र्यूनर कार से भारी मात्रा में शराब फारबिसगंज की ओर जाने वाली है। सूचना के सत्यापन के बाद उत्पाद विभाग को जानकारी देते हुए बल व पदाधिकारी मांग की गई। इसके बाद उत्पाद विभाग की टीम गोढ़ी चौक पहुंची। पुलिस व उत्पाद विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से गोढ़ी चौक के समीप कटिंग पर बैरियर लगाकर वाहन जांच शुरू किया। शुक्रवार की अहले सुबह तेज रफ्तार से आ रही है टोयोटा फॉच्र्यूनर कार बीआर 30 एफ 0001...