भागलपुर, अगस्त 29 -- नवगछिया। नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस दीदी टीम 'अभया ब्रिगेड' द्वारा नियमित गश्त एवं भ्रमण किया जा रहा है। इस दौरान महिलाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्कूल, कॉलेज एवं अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थानों के आसपास विशेष निगरानी रखी जा रही है। एसपी  कार्यालय से मिले प्रेस रिलीज मे बताया गया है कि  इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़, उत्पीड़न एवं महिलाओं को लक्षित आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना है। पुलिस दीदी टीम 'अभया ब्रिगेड' महिलाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा, सहायता एवं सम्मान के लिए सदैव तत्पर है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: असामाजिक तत्वों को पकड़ने के लिए अभया ब्रिगेड की चौकसी बढ़ी यह भी पढ़ें- Banka News: रक...