पुलिस दीदी टीम ने स्कूलों में किया संवाद कार्यक्रम
सीतामढ़ी, सितम्बर 7 -- शिवहर,हिप्र। जिले में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाने तथा उन्हें विभिन्न खतरों से बचाव के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से के स्पष्ट निर्देशानुसार सोमवार को पुलिस दीदी टीम द्वारा जिले के विभिन्न विद्यालयों में विशेष संवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों के दौरान पुलिस दीदी टीम ने छात्राओं से सीधे संवाद स्थापित कर उन्हें महिला सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। टीम ने बालिकाओं को साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं, ऑनलाइन धोखाधड़ी, सोशल मीडिया पर गलत जानकारी साझा करने के खतरों तथा डिजिटल माध्यमों से होने वाले उत्पीड़न से बचाव के व्यावहारिक उपाय विस्तार से बताए। साथ ही, विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के सही और प्रभावी उपयोग की विधि समझाई गई, ताकि आपातकालीन परिस्थितियों में वे तुरंत पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.