जहानाबाद, मार्च 18 -- जहानाबाद। परस विगहा थाना क्षेत्र के भूवन विगहा गांव के निवासी कमलेश यादव उर्फ मुकेश यादव ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस की दबिश से घबरा उसने सरेंडर करना मुनासिब समझा। बुधवार को एसपी के हवाले से यह जानकारी दी गई। बताया गया है कि उक्त व्यक्ति आपराधिक मामले के आरोपित हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर दबिश बना रही थी। पुलिस की दबिश से घबराकर ही उन्होंने कोर्ट में आत्म समर्पण किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.