खगडि़या, अप्रैल 11 -- खगड़िया । नगर संवाददाता जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के छोटी लगार गांव में गत तीन अप्रैल को गोली मारकर हत्या करने के मामले में मुख्य अभियुक्त रीतिक ने पुलिस दबिश में शनिवार को सरेंडर कर दिया है। एसपी राकेश कुमार ने बातया कि उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। वहीं दूसरी ओर बड़ी लगार में गोलीबारी मामले में मुख्य अभियुक्त दिलखुश कुमार ने भी पुलिस दबिश में सरेंडर कर दिया है। एसपी ने बताया कि शेष अन्य नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर भी लगातार छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...