गढ़वा, मई 11 -- मझिआंव, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के पूरहे गांव से 19 वर्षीया युवती को एक समुदाय विशेष का युवक लेकर फरार है। वह पहले से ही शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं। थाना में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस दबाव में युवक युवती को लेकर थाना पहुंचा। आवेदन में दिये गये लिखित के अनुसार लड़की को भगाकर ले जाने वाला युवक मझिआंव थाना क्षेत्र के पुरहे गांव के टोला बालूगंज निवासी अजहरुद्दीन अंसारी के 32 वर्षीय पुत्र सद्दाम अंसारी है। रविवार को मझिआंव थाना में सद्दाम अंसारी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। थाना प्रभारी ओम प्रकाश टोप्पो ने बताया कि आरोपी पुलिस दबाव में युवती को लेकर थाना ले आया है। यह भी पढ़ें- शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज पुलिस मामले में जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...