सीतापुर, मार्च 10 -- सीतापुर, संवाददाता। बेखौफ जालसाजों ने खुद को एनआईए चीफ, सीबीआई इंस्पेक्टर बता कर पाकिस्तानी फौजी से संबंध की धमकी देकर पुलिस ट्रेनिंग सेंटर की परिवहन शाखा में तैनात दरोगा से छह लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपियों ने पीड़ित दरोगा को जम्मू कश्मीर में मुकदमा दर्ज होने से एटीएस के जरिए गिरफ्तारी की भी धमकी दी। ठगी का शिकार होने के बाद पीड़ित ने शक होने पर साइबर क्राइम सेल को सूचना दी। साइबर क्राइम टीम ने जांच कर मुकदमा दर्ज कर लिया है। टीम ने 95 हजार रुपये वापस भी करा दिए हैं। साइबर क्राइम सेल का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। साइबर पुलिस को तहरीर देकर उपनिरीक्षक परिवहन शाखा नारायण सिंह ने बताया कि वह वर्तमान समय में पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय सीतापुर में तैनात है। 20 फरवरी को दिल्ली हेडक्वाटर से सीबीआई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.