अररिया, मई 8 -- भरगामा, एक संवाददाता। भरगामा में दो साल पूर्व बिजली को लेकर हुए उग्र प्रदर्शन के दौरान पुलिस टीम पर हमला एवं सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त करने के मामले में पुलिस ने नामजद अभियुक्त मो. निजाम के पुत्र मो. मासूम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर पुलिस टीम पर हमला करने व सरकारी वाहन को क्षतिग्रस्त करने के मामले में एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। बता दें कि पुलिस के मुताबिक, खजूरी साह टोला के समीप बिजली की लचर व्यवस्था से नाराज सैकड़ों ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर प्रदर्शन शुरू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.