सीवान, मई 19 -- आंदर/ गुठनी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के हसनपुरवा गांव में रविवार की सुबह वृद्ध महिला की मौत के बाद पुलिस और ग्रामीणों में झड़प हो गई थी। जिसमें आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। घटना के बाद मौके पर पहुंचे थानाअध्यक्ष सुनील कुमार समेत 05 पुलिस कर्मी ग्रामीणों के हमले में घायल हो गए थे। और घटना से नाराज ग्रामीणों ने पुलिस वाहन को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया था। घटना के बाद आरोपी बेटे बबलू यादव और उसकी पत्नी को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। वहीं, पुलिस पर हुए हमले, वाहन को पूरी तरह क्षतिग्रस्त करना, सरकारी काम में बाधा पहुंचना और कई मामलों में पुलिस ने 73 नामजद और 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है। जिसके बाद पुलिस ने रविवार की देर रात छापेमारी कर 05 लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जिनमें हस...