पुलिस टीम पर हमला मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार
मधुबनी, जुलाई 17 -- घोघरडीहा,निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के पिरोजगढ़ पंचायत के बिक्रमरहि गांव में बुधवार देर रात पुलिस टीम पर हुए हमले के मामले में पांच नामजद आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपियों में सुपौल जिला के मरौना थाना अंतर्गत झिंगवा निवासी राकेश कुमार, मरौना थाना क्षेत्र के पचभिण्डा निवासी देवेन्द्र कुमार, भेजा थाना क्षेत्र के गढ़गांव निवासी चन्द्रजीत सिंह, दरभंगा जिला के सकतपुर थाना क्षेत्र के राजा खरवाईर निवासी अजय यादव एवं घोघरडीहा थाना क्षेत्र के मैनही बल थरवा निवासी पंकज कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। आरोपियों के खिलाफ 165/26 के तहत भारतीय न्यायिक संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कटिहार: हत्या के प्रयास, शराबबंदी व कुर्की वारंट के चार आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.