पुलिस टीम पर हमला करने वाले दो दोषियों को पांच-पांच साल की सजा
फरीदाबाद, सितम्बर 3 -- नूंह, सरसमल। नूंह की अतिरिक्त सत्र अदालत ने वर्ष 2020 में पुलिस टीम पर हमला और हत्या के प्रयास के मामले में लियाकत व उस्मान को दोषी ठहराया। अदालत ने दोनों को पांच-पांच वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई। साथ ही लियाकत पर 25 हजार और उस्मान पर 35 हजार रुपये जुर्माना लगाया। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, 11 अगस्त 2020 को दोनों आरोपियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के सरकारी काम में बाधा डाली थी। इस दौरान उनके साथ मारपीट की गई और उन्हें चोटें पहुंचाई गईं। आरोपियों ने पुलिस टीम पर गोली भी चलाई थी। अदालत ने फायरिंग को हत्या के प्रयास की श्रेणी में माना। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने उस्मान के कब्जे से एक देसी पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस और दो खाली खोखे बरामद किए थे। लियाकत के पास से एक देसी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस और एक खाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.