कन्नौज, मई 8 -- ठठिया थाना क्षेत्र में जसापुर्वा में शिव मंदिर ट्रस्ट की जमीन पर गेहूं की अवैध मड़ाई को लेकर हुए विवाद में पुलिस टीम पर हमला करने वाले आठ नामजद आरोपियों में से एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना के बाद से फरार अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। 29 अप्रैल को जसापुर्वा निवासी रंजीत सिंह ने डायल-112 पर सूचना देकर बताया था कि शिव मंदिर ट्रस्ट की करीब 28 बीघा जमीन पर लगी गेहूं की फसल की अवैध रूप से मड़ाई की जा रही है। सूचना मिलते ही पीआरवी टीम मौके पर पहुंची। यह भी पढ़ें- उत्पाद विभाग के पुलिस टीम पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार पुलिस के पहुंचते ही विपक्षी पक्ष आक्रोशित हो गया और पुलिसकर्मियों से अभद्रता शुरू कर दी। आरोप है कि दबंगों ने मौके पर मौजूद लोगों के साथ मारपीट भी की। विवा...