समस्तीपुर, मार्च 2 -- मोहिउद्दीननगर। थाना क्षेत्र के डुमैनी गांव में पुलिस टीम पर हमला कर शराब निर्माता व उसके बिक्री के आरोपी को पुलिस गाड़ी से जबरन उतारने, जप्ती सूची फाड़ने और पुलिस पर रोड़ेबाजी करने के आरोप में दो दर्जन असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। एएसआई सह एएलटीएफ मो अफरोज अहमद द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कहा गया है कि डुमैनी के आरोपी व असामाजिक लोगों द्वारा की गई इस हिंसक घटना में दो पुलिसकर्मी रामबाबू पासवान और कुमारी हीरामनी बुरी तरह जख्मी हो गए है। एफआईआर में कहा गया है कि गुप्त सूचना पर मोहिउद्दीननगर पुलिस व एएलटीएफ टीम ने डुमैनी गांव स्थित ओम प्रकाश पासवान व हरेन्द्र पासवान के घर में चल रही देशी शराब की भट्ठी ध्वस्त करते हुए भारी मात्रा में तैयार शराब बरामद किया था। साथ ही ओमप्रकाश को शराब के साथ गिरफ्ता...