जौनपुर, जून 4 -- सुरेरी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब रात्रि गश्त पर निकली पुलिस टीम पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए, जबकि हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में सघन कांबिंग शुरू कर दी गई है।जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक रामाशीष यादव अपने हमराहियों आरक्षी संदीप गौड़, आरक्षी समीर यादव, आरक्षी जयहिंद तथा सरकारी वाहन चालक पीआरडी आशीष कुमार के साथ क्षेत्र में रात्रि गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान कोठिया की बारी बहद ग्राम सुरेरी के पास रात करीब दो बजे एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्ध युवक सुरेरी बाजार की ओर से आते दिखाई दिए।पुलिस टीम ने जब उन्हें रोककर पूछताछ करने का प्रयास किया तो बदमाशों...