अयोध्या, जून 24 -- पूरा बाजार,संवाददाता। थाना महाराजगंज क्षेत्र के पुलिस चौकी पूरा बाजार अंतर्गत स्थानीय बाजार सीओ सदर अरविंद सोनकर व थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह तथा चौकी प्रभारी पूराबाजार चित्रेश प्रताप सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने मार्च कर लोगों को शांति का भरोसा दिलाया। सीओ सदर अरविंद सोनकर ने कहा कि आनेवाले त्योहार मोहर्रम पर शांति-व्यवस्था कायम रखने के लिए सभी तैयार हैं। उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों को बक्सा नहीं जाएगा, वह चाहे जो भी हों। उन्होंने धर्म गुरुओं एवं स्थानीय लोगों से शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए सहयोग की अपील की है। थानाध्यक्ष महाराजगंज देवेंद्र सिंह ने कहा कि शांति पूर्ण व्यवस्था कायम रखने के लिए यहां सदैव लोगों का सहयोग रहता है जिससे क्षेत्र में भाईचारा कायम है।---- यह भी पढ़ें- मोहर्रम को लेकर...