कानपुर, मई 19 -- सचेंडी। सचेंडी थाना क्षेत्र के भौंती में एक ढाबे के पीछे बांस की बनी झोपड़ीनुमा दुकान में सचेंडी क्राइम ब्रांच की संयुक्त पुलिस टीम ने डीजल पेट्रोल बरामद कर तीन आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों के पास से पुलिस ने वैन, लोडर, बाइक समेत तेल निकालने की मशीन व 20 पिपिया में 14 सौ लीटर डीजल, पेट्रोल बरामद किया है। श्याम ढाबे के पीछे मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच व सचेंडी पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार छापा मारा। मौके से तीन आरोपी विवेक पाल, नारायण सिंह, रोहित सोनकर को पकड़ लिया। दुकान नुमा बनी बांस की झोपड़ी में ढाई ड्रम डीजल-पेट्रोल 20 प्लास्टिक के पीपों में पाया गया। तेल निकलने वाली एक मशीन झोपड़ी के बाहर मिली। इसके साथ ही एक ओमनी वैन, एक लोडर, एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद हुई। एडिशनल डीसीपी क्राइम अंजलि विश्वकर्मा ने बताया पू...