बहराइच, मार्च 12 -- रुपईडीहा, संवाददाता। आदर्श नगर पंचायत रुपईडीहा के जमुनहा वार्ड निवासी शिवराम पटवा ने अपने घर मे हुई चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। स्थानीय पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए इसी मोहल्ला निवासी एक चोर को माल सहित गिरफ्तार करने सफलता हासिल की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए रुपईडीहा प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होते ही एसआई राहुल सरोज, हे.का. विनय कनौजिया व का. जितेंद कुमार की टीम चोर को गिरफ्तार करने में जुट गई। इस टीम ने मुखबिर की सूचना पर जमुनहा वार्ड निवासी अबरार अहमद पुत्र लड्डन को गिरफ्तार कर लिया। इसी की निशानदेही पर चांदी के एक जोड़ी पायल, एक जोड़ी बिछिया, एक चांदी का सिक्का, एक ताबीज व एक हैंड पैकेट सीलिंग मशीन बरामद की है। एसएचओ ने यह भी बताया कि यह बरामदगी अभियुक्त ने मोहल्ले के गावट म...