पुलिस टीम ने कोचिंग सेंटरों की सुरक्षा व्यवस्था जांची
इटावा औरैया, जून 23 -- जसवंतनगर। सीओ आयुषी सिंह और थाना प्रभारी कमल भाटी ने नगर क्षेत्र के विभिन्न कोचिंग संस्थानों का औचक निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुरक्षा संसाधनों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कोचिंग संचालकों से भवनों में अग्निशमन सुरक्षा मानकों के पालन की जानकारी ली। उन्होंने संस्थानों में पर्याप्त निकास द्वार, इमरजेंसी एग्जिट, अग्निशमन यंत्र, आपातकालीन संकेतक, वेंटिलेशन व्यवस्था तथा बिजली तारों की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया। कई स्थानों पर संचालकों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक सुधार शीघ्र कराने के निर्देश भी दिए गए। सीओ आयुषी सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी शिक्षण संस्थानों को निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करना होगा। यह भी पढ़ें- ठाकुरद्वारा में सी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.