सिद्धार्थ, जनवरी 22 -- शोहरतगढ़। थाना शोहरतगढ़ क्षेत्र के नकथर स्थित प्राथमिक स्कूल में मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा को लेकर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों व सरकारी हेल्पलाइन सेवाओं के प्रति जागरूक किया गया। प्रभारी निरीक्षक थाना शोहरतगढ़ नवीन कुमार सिंह के अगुवाई में पुलिस टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को साइबर अपराध से बचाव, दहेज उत्पीड़न, पोक्सो एक्ट सहित महिला संबंधित अपराधों के प्रति जागरूक किया। पीड़ित महिलाओं की काउंसलिंग भी की गई। मिशन शक्ति 5.0 के स्टिकर स्कूल परिसर में चस्पा किए गए। 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड केयर लाइन, 108 एम्बुलेंस सेवा, 101 अग्निशमन सेवा, 14567 एल्डर हेल...