मोतिहारी, मई 12 -- घोड़ासहन। यदुवंशीनगर सैनिक रोड पर शराब की तस्करी के विरूद्ध कार्रवाई के क्रम में शराब तस्करों के द्वारा रविवार की देर रात पुलिस टीम पर हमला के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। इस हमले में घोड़ासहन थाने के अवर निरीक्षक को चोटें आयी हैं। दर्ज प्राथमिकी में करीब एक दर्जन तस्करों को नामजद आरोपित करते दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गये आरोपितों में मंजय कुमार यदुवंशीनगर व अरूण कुमार जगीरहा बरवा का निवासी बताया गया है। घटना में शामिल अन्य आरोपितों की तलाश में छापामारी की जा रही है। यह भी पढ़ें- पुलिस टीम के साथ मारपीट मामले में प्राथमिकी दर्ज यह भी पढ़ें- पुलिस की लगातार कार्रवाई से बौखलाएं हैं अपराधी: एसपी यह भी पढ़ें- खाकी का खौफ नहीं : पांच दिनों में तीन बार हुआ हमला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...