गोंडा, जनवरी 23 -- गोण्डा।लमिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत महिला और बालिका सुरक्षा, सम्मान आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एण्टी रोमियो स्क्वायड टीमों ने थाना क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम संचालित किए गए। इस दौरान गांवों, कस्बों एवं सार्वजनिक स्थलों पर चौपाल लगाकर स्थानीय महिलाओं एवं बालिकाओं से सीधा संवाद स्थापित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...