उरई, मई 5 -- उरई। संवाददाता हरियाणा सड़क हादसे में जान गंवाने वाले जालौन जिले के उरई में तैनात पुलिस कर्मियों को इंसानियत ग्रुप ने कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी। साथ ही संगठन के लोगों ने दो मिनट मौन रहकर शोक व्यक्त करते हुए दुख जताया और संकट की इस घड़ी में परिवार को धैर्य प्रदान किए जाने की कामना ईश्वर से की गई। इंसानियत ग्रुप के संस्थापक सुमित प्रताप सिंह ने कहा कि जिम्मेदारी के प्रति हमेशा सजग रहने वाले पुलिस कर्मियों की जान जनता की सेवा करते हुए चली गई, जो कि बहुत दुखद है। खाकी व जनता के प्रति इनका योगदान सदैव याद किया जाएगा। यह भी पढ़ें- अशोक ने पड़ोसी से कहा था कि मेरी मां का ख्याल रखना इसी तरह अन्य समाजसेवियों ने भी पुलिस कर्मियों के निधन पर शोक प्रकट किया। यह भी पढ़ें- हरियाणा में सड़क हादसे में मृत पांच पुलिस कर्मियों में कासगंज के दरो...