देवघर, मार्च 23 -- देवघर,प्रतिनिधि आम जनता की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए देवघर पुलिस अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एक नई पहल करने जा रही है। जिले में जल्द ही व्हाट्सएप चैटबॉट सेवा की शुरुआत की जाएगी, जिसके माध्यम से नागरिकों को कई महत्वपूर्ण पुलिस सेवाएं घर बैठे उपलब्ध हो सकेंगी। इस पहल का उद्देश्य पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक सरल, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित बनाना है। एसपी के अनुसार, बदलते समय में तकनीक का उपयोग कर आम लोगों तक त्वरित सेवा पहुंचाना जरूरी हो गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह चैटबॉट सेवा तैयार की गई है, जो लोगों और पुलिस के बीच सीधा संवाद स्थापित करेगी। व्हाट्सएप चैटबॉट के माध्यम से लोग कई तरह की सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। इसमें खोए हुए मोबाइल की सूचना दर्ज कराना, ट्रैफिक नियमों की जानकारी लेना, जाम की स्थिति जानना ...