लातेहार, जून 29 -- चंदवा प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र की बनहरदी पंचायत के रेंची गांव में सोमवार को पुलिस-जनता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस और ग्रामीणों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना था। उक्त आयोजन एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर किया गया। कार्यक्रम में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर कानून व्यवस्था और सामाजिक जागरूकता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी परिस्थिति में कानून को अपने हाथ में न लें। थाना प्रभारी ने मॉब लिंचिंग, डायन-बिसाही, आपसी विवाद और मारपीट जैसी घटनाओं से दूर रहने की सलाह देते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज में वैमनस्य पैदा करती हैं और निर्दोष लोगों को नुकसान पहुंचाती हैं।...