प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 29 -- परियावां। नवाबगंज थानाक्षेत्र के लवाना बाजार स्थित नौलखा मंदिर पुलिस चौकी से सटा हुआ है। मंगलवार रात चोर मंदिर के भीतर घुसे और दान पात्र का ताला तोड़कर उसमें रखे हजारों रुपये समेट ले गए। घटना की जानकारी सुबह होने पर पुजारी आलोक पांडेय ने पुलिस को तहरीर दी। चौकी इंचार्ज विनय वर्मा का कहना है कि तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है। स्थानीय व्यापारियों की मानें तो दो वर्षों में नौलखा मंदिर में तीसरी बार चोरी हुई है। कोई कार्रवाई न होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं। जिससे व्यापारियो में आक्रोश है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...