पीलीभीत, दिसम्बर 10 -- पीलीभीत। दहेज न देने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस चौकी पर समझौता भी हुआ। समझौते के बाद कुछ दिन तक तो सब कुछ ठीक-ठाक चला लेकिन दोबारा दहेज की मांग की जाने लगी। गर्भवती होने के बाद भी ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी मारपीट कर ससुराल से निकाल दिया। पुलिस ने विवाहिता के पिता की तहरीर पर पति समेत अन्य ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम गुटेहा निवासी राम सिंह पुत्र ओमप्रकाश ने थाना सुनगढ़ी पुलिस को तहरीर दी। जिसमे कहा गया कि उसने अपनी पुत्री रेखा देवी की शादी मार्च 2024 में कुंवर सिंह निवासी ग्राम बरहा थाना सुनगढ़ी से की थी। आरोप है कि शादी के बाद से उसके पति कुंवर सिंह, सास शिवरानी, ससुर मिट्ठू लाल, नंद सोनी, जेठ कल्लू, जेठानी और द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.