हरिद्वार, अप्रैल 2 -- हरिद्वार की चंडीघाट चौकी में हंगामा और तोड़फोड़ करने वालों पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने चौकी पहुंचकर हंगामा किया था। इस बीच कुछ लोगों ने चौकी में घुसकर माहौल खराब करने की कोशिश की थी। पुलिस के अनुसार, बुधवार रात श्यामपुर कांगड़ी की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने आगे चल रही स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे में 40 वर्षीय स्कूटी सवार प्रवेश, निवासी चंडीघाट बस्ती, हाल पता कांगड़ी की मौके पर ही मौत हो गई थी। दो लोग घायल भी हो गए थे। प्रवेश की मौत की सूचना मिलते ही परिजन और अन्य कई लोग चंडीघाट चौकी पहुंच गए थे। उन्होंने आरोपी कार चालक को तत्काल गिरफ्तार करने के लिए चौकी का घेराव किया था। आरोप है कि भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने चौकी में घुसकर हंगामा का...