मिर्जापुर, मार्च 28 -- मिर्जापुर। विंध्याचल के अष्टभुजा चौका प्रभारी और सिपाही पर एक किशोर की चौकी में ले जाकर पिटाई और उसका मोबाइल छीनने के आरोप लगा है। मामला दो दिन पुराना है। पीड़ित ने शुक्रवार को राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। उधर मामले में पीड़ित का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में किशोर पुलिस की पिटाई से शरीर पर लगे चोट को दिखा रहा है। एसपी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए सीओ सिटी को जांच के निर्देश दिए हैं। विंध्याचल के गोपालपुर मड़गुड़ा गांव निवासी 17 वर्षीय अंकित कुमार पुत्र कैलाश अष्टभुजा मंदिर के पास दुकान लगाता है। 25 मार्च की दोपहर लगभग बारह बजे दुकान पर था। अंकित ने बताया कि उसी समय अष्टभुजा चौकी प्रभारी और उनके साथ सिपाही दुकान पर आए और कहने लगे ही पंखा लगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.