नई दिल्ली, अप्रैल 29 -- UP News: उत्तर प्रदेश बहराइच जिले में एक पुलिस चौकी प्रभारी जाल में फंस गया। मोतीपुर थाने की दौलतपुर पुलिस चौकी प्रभारी सुरेश चंद्र गिरी को एक चाय की दुकान में रंगेहाथ रिश्वत लेते विजिलेंस टीम ने धर दबोचा है। मंगलवार दोपहर में हुई इस दबिश पर मोतीपुर थाने में हड़कंप मच गया। विजिलेंस टीम दरोगा को ली जा रही दस हजार की नगदी सहित पकड़ लिया। विजिलेंस टीम ने दरोगा पकड़कर गाड़ी में डालकर नानपारा कोतवाली लाई। वहां विजिलेंस टीम प्रभारी की तहरीर पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया गया। आरोपी दरोगा को कोर्ट ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि गोंडा की टीम ने कार्रवाई की है। मोतीपुर थाने की दौलतपुर पुलिस चौकी प्रभारी गोरखपुर के बांस गांव थाने के हरिहरपुर निवासी सुरेश चंद्र गिरी पुत्र राम आश्रय गिरी एक आपराधिक मामल...