गोंडा, जून 16 -- कटरा बाजार (गोंडा) संवाददाता। उत्तर प्रदेश में गोंडा जिले के कौड़िया थाना क्षेत्र के दुबहा चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों की दबंगई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में चौकी इंचार्ज की मौजूदगी में एक पुलिसकर्मी द्वारा युवक की डंडे से बेरहमी से पिटाई की जा रही है। हालांकि किसी वायरल वीडियो की हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता। स्थानीय लोगों की माने तो मामला बीते माह का बताया जा रहा है। थाना क्षेत्र के चैनापुर गांव निवासी संजय कुमार ने रमेश, रामेश्वर, अरविंद और पराग समेत कई लोगों के खिलाफ मारपीट करने को लेकर शिकायत किया था। इस पर दुबहा चौकी पर तैनात सिपाही नीरज सिंह आरोपियों को पकड़कर चौकी ले लाए। पीड़ितों के मुताबिक जब उन्होंने चौकी पर अपनी समस्या बताई तो पुलिस कर्मी नाराज हो गए और उन लोगों की पिटाई श...