सहारनपुर, जून 5 -- गंगोह। मंडी परिसर में बनी पुलिस चौकी से व्यापारी के ताले पर अपना ताला जडकर और भवन पर पुलिस चौकी लिखवाकर प्रशासन ने कब्जे की खानापूर्ति कर दी है। मंडी सचिव सोहन सिंह ने पुलिस की मौजूदगी में उक्त कार्यवाही को अंजाम दिया हैं। जबकि व्यापारी का सामान अभी पुलिस चौकी के अंदर ही रखा हुआ है। वही सरकारी भवन पर बिजली कनेक्शन लेने को लेकर व्यापारियों ने सचिव से व्यापारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। मंडी परिसर में बनी पुलिस चौकी पर व्यापारी के दो माह से जारी अवैध कब्जे के पटाक्षेप का दावा किया गया है। यह भी पढ़ें- सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया मंगलवार को एसडीएम ने मंडी समिति में आकर बुधवार को मंडी सचिव व कोतवाली प्रभारी को पुलिस चौकी को खाली कराने के निर्देश दिए थे। मगर मंडी प्रशासन चौकी को खाली कराने मे...